खेल पुरस्कार Sport Award

खेल पुरस्कार Sport Award

Table of Contents

    भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार :-

    मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार:-

    • Sport Award यह पूर्व में राजीव गांधी खेल रत्न के रूप में जाना जाता था। यह चार वर्ष की अवधि में एक खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल पुरस्कार है।
      • इसमें 25 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, एक पदक और सम्मान पत्र दिया जाता है।
      • खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 1991-1992 में स्थापित किया गया था और इसके पहले प्राप्तकर्त्ता शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद थे। Sport Award

        अर्जुन पुरस्कार:-

    • यह वर्ष 1961 में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्ट उपलब्धि की पहचान करने के लिये स्थापित किया गया था।
      • यह विगत चार वर्षों की अवधि में अच्छा प्रदर्शन और नेतृत्त्व करने, खेल कौशल और अनुशासन की भावना दर्शाने हेतु दिया जाता है।
      • इस पुरस्कार के अंतर्गत 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, अर्जुन की एक कांस्य प्रतिमा और एक सम्मान पत्र दिया जाता है।

    द्रोणाचार्य पुरस्कार:

    • यह वर्ष 1985 में भारत सरकार द्वारा खेल संबंधी प्रशिक्षण में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिये स्थापित किया गया था। Sport Award
      • यह प्रशिक्षकों को निरंतर आधार पर उत्कृष्ट और मेधावी कार्य करने तथा खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिये दिया जाता है।
      • इसमें 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, द्रोणाचार्य की एक कांस्य प्रतिमा और एक सम्मान पत्र दिया जाता है।

     ध्यानचंद पुरस्कार:-

    • यह वर्ष 2002 में स्थापित किया गया था और इसके अंतर्गत ध्यानचंद की एक प्रतिमा, 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, एक प्रमाण पत्र और एक समारोहिक पोशाक शामिल है।
      • यह खिलाड़ियों द्वारा अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान देने और सेवानिवृत्ति के बाद खेल आयोजनों को प्रोत्साहित करने वालों को सम्मानित करने के लिये दिया जाता है।

     मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी:

    • यह वर्ष 1956-1957 में स्थापित की गई थी।
      • यह विश्वविद्यालय स्तर के खेल प्रदर्शन के लिये है।
      Sport Award
      • यह विगत एक वर्ष की अवधि में “अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में शीर्ष प्रदर्शन” के लिये विश्वविद्यालय को दी जाती है।

      राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार:-

            यह पुरस्कार कॉर्पोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में), खेल नियंत्रण बोर्डों, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल निकायों सहित गैर सरकारी संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने खेल को प्रोत्साहित करने और विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार:-

            यह पुरस्कार प्रतिवर्ष एडवेंचर के क्षेत्र में संबंधित व्यक्तियों की उल्‍लेखनीय उपलब्धियों को सराहने, युवाओं को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में धीरज, जोखिम लेने, सहकारी टीम वर्क और तुरंत, सक्षम एवं प्रभावकारी कदम उठाने की भावना विकसित करने और युवा लोगों को साहसिक गतिविधियों या कार्यों में शामिल होने हेतु प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु दिया जाता हैं। Sport Award

    मध्यप्रदेश के प्रमुख खेल पुरस्कार :-

    राज्य में खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने विभिन्न पुरस्कारों को देने की व्यवस्था की है। इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग दिशा निर्देश जारी करता है।

    म. प्र. खेल पुरस्कार शुरुआत वर्षपुरस्कार राशि
    विक्रम पुरस्कार19902 लाख
    विश्वामित्र पुरस्कार19942 लाख
    एकलव्य पुरस्कार19941 लाख
    म. प्र. लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड20022 लाख
    प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार20132 लाख

    विक्रम पुरस्कार :-

        यह मध्यप्रदेश राज्‍य का सर्वोच्‍च खेल पुरस्‍कार है। इसमें में 2 लाख रूपये कर दी गई है। इसमें ब्लैजर, प्र‍तीक चिन्‍ह प्रमाण पत्र दिए जाते हैं। Sport Award

    यह राज्‍य के मूल निवासी उस खिलाड़ी को दिया जाता है। जिसने पिछले पाँच वर्षों में न्‍यूनतम दो वर्षों तक राष्‍ट्रीय- अन्‍तर्राष्‍ट्रीय स्‍पर्धा (सीनियर वर्ग) में भाग लिया हो तथा पदक प्राप्‍त किया हो। विक्रम अवार्ड एक वर्ष में अधिकतम 12 लोगों को दिया जाता है.

    एकलव्य पुरस्कार :-

    एकलव्य अवार्ड राज्‍य के उस मूल निवासी खिलाड़ी के लिये दिया जाता है। जिसकी आयु 19 वर्ष से कम हो और जिसने पाँच वर्ष में कम से कम दो वर्षों तक किसी भी राष्‍ट्रीय-अन्‍तर्राष्‍ट्रीय स्‍पर्धा में भाग लिया हो. इस पुरस्कार में 1 लाख रुपये की राशि के साथ ब्लेजर, प्रतीक चिन्‍ह, और प्रमाण पत्र दिया जाता है।  यह अवार्ड एक वर्ष में अधिकतम 15 लोगों को दिया जाता है।

    विश्वामित्र पुरस्कार :-

    विश्वामित्र पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1994 में हुई. यह पुरस्‍कार उन खेल प्रशिक्षको को दिया जाता है। जिनके कम से कम दो खिलाडि़यों ने राष्‍ट्रीय-अन्‍तर्राष्‍ट्रीय स्‍पर्धा में भाग लिया हो और उन्होने पिछले पाँच वर्षों में न्‍यूनतम दो बार कम से कम दो स्‍वर्ण या 4 रजत पदक या 6 कॉस्‍य पदक प्राप्‍त किये हो।

    इसमें राशि प्रारंभ में 20 हजार तथा वर्तमान में 200000 रुपये की नगद राशि और ब्लेजर, टाई, प्रतीक चिन्‍ह, प्रमाण पत्र आदि दिये जाते हैं। यह अवार्ड एक वर्ष में अधिकतम 3 व्यक्तियों को दिया जाता है। Sport Award

    कैप्टन रूपसिंह लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड :-

    कैप्टन रूप सिंह लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार हॉकी खिलाड़ी रूपसिंह के नाम पर किसी भी विधा के सेवा निवृत खिलाडी को प्रदान किया जाता है।  इसमें 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। इसकी शुरुआत 2002 में हुई थी. इन्‍हीं के नाम रूपसिंह स्‍टेडियम ग्‍वालियर में स्‍थापित किया गया है।

    प्रभाष जोशी पुरस्कार :-

    इस पुरस्‍कार की स्‍थापना 2013 में की गई थी. यह मलखम्‍ब खेल के खिलाडियों को दिया जाता है। यह पुरस्कार एक वर्ष में अधिकतम 1 व्यक्ति को प्रदान किया जाता है. प्रथम प्रभाष जोशी पुरस्‍कार वर्ष 2013 में अजय वक्‍तारिया को दिया गया था।  दूसरा 2014 मे यशोदा भदारिया को, 2015 का हर्ष यादव (उज्‍जैन) को दिया गया तथा 2016 का चन्‍द्रशेखर चौहान(उज्‍जैन) को दिया गया। 2018 के लिए टीवी पत्रकार रवीश कुमार को प्रदान किया गया।  वर्ष 2020 में यह पुरस्कार सुश्री वैष्णवी कहार (उज्जैन) को मलखम्ब खेल के लिए दिया गया । वर्ष 2021 के लिए उज्जैन के मुजाहिद बेग को मलखम्ब खेल के लिए दिया गया । Sport Award

    अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता पुरस्कार :-

        यह प्रदेश के उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जिसने सीनियर या जूनियर वर्ग की अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लिया हो।

    अन्य पुरस्कार और वृत्ति-

        राज्य स्तरीय स्पर्धा में 19 वर्ष से कम आयु के खिलाडि़यों को स्वर्ण जीतने पर 2 हजार रूपये और दलीय स्पर्धा में स्वर्ण जीतेने पर प्रत्येक सदस्य को 500 रूपए दिए जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में पदक विजेत राज्य खिलाड़ी को सम्मान निधि प्रदान की जाती है।

    खेल संस्थानों को अनुदान :-

    मान्यता प्राप्त खेल संस्थानों या विधिवत गठित खेल संस्थाओं को निम्नानुसार अनुदान की पात्रता होती है-

    • राज्य स्तर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हेतु 1 लाख।
    • राज्य स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन हेतु 2 लाख ।
    • जिला स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु 50 हजार तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर 30 हजार रूपये। Sport Award

    नेहरू युवा केन्द्र :-

        केन्द्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा पूरे देश में नेहरू युवा केन्द्रों की स्थापना की गई है। मध्य प्रदेश में भी 19 नेहरू युवा केन्द्र कार्यरत हैं।

    मलखंभ :-

    • मलखंभ- मध्य प्रदेश की राजकीय खेल घोषित
    • मध्य प्रदेश सरकार ने मलखंभ को राजकीय खेल घोषित करने का निर्णय 10 अप्रैल 2013 को लिया।
    • मलखंभ खेल में दिया जाने वाला 2लाख रू. का प्रभाष जोशी अवार्ड 2013 में स्थापित किया गया। Sport Award

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *