विश्व के प्रमुख पर्वत

विश्व के प्रमुख पर्वत

विश्व के प्रमुख पर्वत :-

पर्वतों का वर्गीकरण (Classification of Mountains) - TheExamPillar

पर्वत या पहाड़ पृथ्वी की भू-सतह पर प्राकृतिक रूप से ऊँचा उठा हुआ हिस्सा होता है।  पर्वत निम्नलिखित चार प्रकर के होते है:

  1. वलित पर्वत
  2. भ्रंशोत्थ पर्वत या ब्लॉक पर्वत
  3. ज्वालामुखी पर्वत
  4. अवशिष्ट पर्वत

ब्लॉक पर्वत :-

जब चट्टानों में स्थित भ्रंश के कारण मध्य भाग नीचे धंस जाता है और अगल-बगल के भाग ऊंचे उठे लगते हैं, तो वो ब्लॉक पर्वत कहलाते हैं। बीच में धंसे भाग को रिफ्ट घाटी कहते हैं। इन पर्वतों के शीर्ष समतल और किनारे तीव्र भ्रंश-कगारों से सीमित होते हैं। इस तरह ते पर्वत के उदाहरण हैं: वॉस्जेस (फ्रांस), ब्लैक फॉरेस्ट (जर्मनी), साल्ट रेंज (पाकिस्तान) सियारा नेवेदा (यूएसए )

ब्लॉक पर्वत के बारे में। - Knowledge With Raj

अवशिष्ट पर्वत :-

ये पर्वत चट्टानों के अपरदन के फलस्वरुप निर्मित होते हैं।

जैसे: विन्ध्याचल और सतपुड़ा, नीलगिरी, पारसनाथ, राजमहल की पहाड़ियां (भारत), सीयरा (स्पेन), गैसा और बूटे (अमेरिका)

संचित पर्वत :-

भूपटल पर मिट्टी, बालू, कंकड़, पत्थर लावा के एक स्थान पर जमा होते रहने के कारण बनने वाला पर्वत संचित पर्वत कहलाता है। रेगिस्तान में बनने वाले बालू के स्तूप इसी श्रेणी में आते हैं।

वलित पर्वत :-

ये पृथ्वी की आन्तरिक शक्तियों से धरातल की चट्टानों के मुड़ जाने से बनते हैं। ये लहरदार पर्वत होते हैं, जिनपर असंख्य अपनतियां और अभिनतियां होती हैं।

 जैसे: हिमालय, आल्पस यूराल, रॉकीज और एण्डीज।

  • वलित पर्वतों के निर्माण का आधुनिक सिंद्धात प्लेट टेक्टॉनिक की संकल्पना पर आधारित है।
  • जहां आज हिमालय पर्वत खड़ा है वहां किसी समय में टेथिस सागर नामक विशाल भू-अभिनति थी। दक्षिण पठार के उत्तर की ओर विस्थापन के कारण टेथिस सागर में बल पड़ गए और वह ऊपर उठ गया। इसी से संसार का सबसे ऊंचा पर्वत हिमालय का निर्माण हुआ।
  • भारत का अरावली पर्वत विश्व के सबसे पुराने वलित पर्वतों में गिना जाता है। इसकी सबसे ऊंची चोटी माउण्ट आबू के पास गुरुशिखर है। इसकी समुद्रतल से ऊंचाई 1722 मीटर है। कुछ विद्वान अरावली पर्वतों को अवशिष्ट पर्वत का उदाहरण मानते हैं।

विश्व के प्रमुख पर्वत  :-

पर्वत-श्रेणी/शिखर का नामऊंचाई (मीटर में)देश /महाद्वीप
ऐन्डीज़4,000दक्षिण अमेरिका
रॉकी4,398.56उत्तरी अमेरिका
माउण्ट एवरेस्ट8,850नेपाल
काराकोरम (K2) या गॉडविन आस्टिन8,611भारत
कंचनजंघा8,586भारत
हिमालय काराकोरम हिन्दुकुश7,690भारतचीननेपाल
मकालू8,481नेपालचीन
आल्पस4,808इटली-स्विट्ज़रलैंड
ल्हात्से4,050नेपाल
काकेशस5,642जॉर्जिया
अतलास पर्वत या एटलस पर्वत4,167उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका
यूराल1,895रूस
ऐल्प्स4,810मध्य यूरोप
कार्डिलेरा डी लॅास4,980पश्चिमी-दक्षिणी अमेरिका
ग्रेट डिवाइडिंग रेंज2,228पूर्वी ऑस्ट्रेलिया
एल्युशियन रेंज प्रशांत महासागरअलास्का तथा उत्तर-पूर्वी
तियेन शान7,439दक्षिणी मध्य एशिया
अल्ताई माउंटेन्स4,506मध्य एशिया
पश्चिमी घाट2,695पश्चिम भारत
सिएरा माद्रे ओरिएंटल3,700मेक्सिको
चोयु/ चो ओयु8,188नेपाल
धौलागिरी 18,167नेपालचीन
मनास्लु8,163नेपाल
अन्नपूर्णा 18,091नेपाल
गाशरब्रुम 1 / छुपा पर्वत / के58,080पाकिस्तान
ब्रॉड पीक8,051पाकिस्तान
गाशरब्रुम 28,035पाकिस्तान
शिशापांगमा8,027पाकिस्तान
ग्याचुंगकांग7,952चीन
हिमालचुली7,893नेपाल
दिस्तग़िल सर7,884पाकिस्तान
नोशक7,492अफगानिस्तान
तोंगशानजिआबु7,207भूटानचीन
सुनन्दा देवी7,434भारत
रिमो 37,233भारत
माना पर्वत7,272भारत
कीरात चुली7,362भारत
रिमो 17,385भारत
मामोस्तोंग कांगरी7,516भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *