भारत में परिवहन

भारत में परिवहन

भारत में यातायात के साधन और परिवहन

भारत में परिवहन सड़क परिवहन रेल परिवहन वायु परिवहन जल परिवहन पाइपलाइन परिवहन राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाएँ

यातायात एवं परिवहन साधनों की दृष्टि से भारतीय संसाधन निम्न भागों में वर्गीकृत किए गए हैं-

1.      सड़क परिवहन

2.      रेल परिवहन

3.      वायु परिवहन

4.      जल परिवहन

सड़क परिवहन :-

  1. ऐसी सड़क जो एक राज्य को दूसरे राज्य से जोड़ती है उसे राष्ट्रीय राजमार्ग कहते हैं इसे संक्षेप में NH (National Highway) कहते हैं।
  2. वह सड़क जो किसी राज्य की आंतरिक सीमा तक सीमित होती है उसे राजकीय राजमार्ग कहते हैं इसे संक्षेप में SH (State Highway) कहते हैं।
  3. ऐसी सड़क जो किसी जिले की आंतरिक सीमा तक सीमित होती है उसे जिला सड़क कहते हैं इसे संक्षेप में DH (District Highway) कहा जाता है।
  4. ऐसी सड़क जो किसी गांव की आंतरिक सीमा तक सीमित होती है उसे ग्रामीण सड़क कहते हैं इसे संक्षेप में VH (Village Highway) कहा जाता है।
  5. ऐसी सड़क जो सीमा वाले क्षेत्रों में होती है , सीमावर्ती सड़के कहते है

सीमावर्ती सड़कों का प्रबंधन और निर्धारण सीमा सड़क संगठन (BRO ) द्वारा किया जाता है। सीमा सड़क विकास बोर्ड की स्थापना 1960 में की गई।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) :-

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण केंद्र सरकार का एक प्राधिकरण है इसे NHAI (National Highway Authority Of India) कहा जाता है। इस प्राधिकरण का कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों का रखरखाव करना होता है। आप लोग यह देखते होंगे कि जब आप सड़क के माध्यम से घर जा रहे होते हैं तो रास्ते में टोल प्लाजा मिलता है और टोल प्लाजा में वाहन के स्वामी को Road Tax देना होता है। अर्थात NHAI का कार्य वाहन स्वामी से रोड टैक्स वसूलना भी होता है।

राष्ट्रीय राजमार्गों की सर्वाधिक लंबाई वाले राज्य :-

  1. उत्तर प्रदेश
  2. राजस्थान
  3. मध्य प्रदेश

राज्य राजमार्गों की सर्वाधिक लंबाई वाले राज्य :-

  1. महाराष्ट्र
  2. गुजरात

3.मध्य प्रदेश

भारत में कुल सड़कों की सर्वाधिक लंबाई महाराष्ट्र में है।

राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाएँ :-

स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना-

स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना देश के चार महानगरों दिल्ली- मुम्बई- चेन्नई-कोलकाता को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली परियोजना है। इसकी कुल लम्बाई 5846 कि०मी० है।

  1. दिल्ली – मुंबई =  1419 किमी
  2. मुंबई – चेन्नई =  1290 किमी
  3. चेन्नई – कोलकाता = 1684 किमी
  4. कोलकाता – दिल्ली = 1453 किमी

यह परियोजना कुल 13 राज्यों से होकर गुजराती है।

स्वर्णिम चतुर्भुज - विकिपीडिया

पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण गलियारा:-

  1. पूर्व पश्चिम गलियारा – सिलचर (असम) से पोरबंदर (गुजरात) तक
  2. उत्तर दक्षिण गलियारा – श्रीनगर से कन्याकुमारी तक।
show the east west corridor and north south corridor in the map of india -  Social Science - Life Lines of National Economy - 8925981 | Meritnation.com

भारतमाला :-

  • तटवर्ती भागों से लगे हुए राज्यों की सड़कों का विकास/सीमावर्ती भागों तथा छोटे बंदरगाहों को जोड़ना।
  • पिछड़े इलाकों, धार्मिक, पर्यटन स्थलों को जोड़ने की योजना।
  • सेतू भारतम् परियोजना के अंतर्गत 1500 बड़े पुलों तथा 200 रेल ओवर ब्रिज/रेल अंडर ब्रिज का निर्माण।
  • लगभग 900 कि.मी. के नए घोषित किए गए राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए जिला मुख्यालय जोड़ने की योजना।

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची :-

  • NH-1 यह दिल्ली को अमृतसर ( पंजाब) से जोड़ता है।
  • NH-2 यह दिल्ली को कोलकाता से जोड़ता है
  • NH-1 तथा NH-2 को सम्मिलित रूप से G.T Road कहा जाता है।
  • NH-3  यह मुंबई को आगरा से जोड़ता है।
  • NH-44 यह श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ता है। वर्तमान समय में NH44 भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है। इससे पहले NH-7 भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ करता था।
  • NH-7 यह वाराणसी को कन्याकुमारी से जोड़ता है।
  • NH-44(A) में भारत की सबसे लंबी सुरंग चेनानी नाशरी सुरंग स्थित है इससे पहले जवाहर सुरंग भारत की सबसे लंबी सुरंग थी। चेनानी नाशरी सुरंग जम्मू कश्मीर में स्थित है। यह जम्मू कश्मीर के दो स्थानों चेनानी और नाशरी को आपस में जोड़ती है। सुरंग की लंबाई 9.28 किलोमीटर है।
  • NH-47(A)  यह भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग है। इसकी लंबाई मात्र 6 किलोमीटर है। इस राजमार्ग का निर्माण केरल राज्य की वेंबनाद झील में स्थित वेलिंगटन द्वीप में किया गया है।

वर्तमान में भारत का सबसे लंबा पुल ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी लोहित में बनाया गया है। इस पुल की लंबाई 9.15 किलोमीटर है। इस पुल का नाम भूपेन हजारिका पुल है। भूपेन हजारिका पुल असम राज्य के सादिया शहर तथा अरुणाचल प्रदेश के ढोला शहर को आपस में जोड़ता है। इसलिए इस पुल का अन्य नाम ढोला सादिया पुल भी है। पहले भारत का सबसे लंबा पुल महात्मा गांधी सेतु ( पटना) था।

भारत में रेल परिवहन :-

  • 1825 में विश्व की पहली रेलगाड़ी चलाई गयी थी यह इंग्लैंड के मैनचेस्टर से लीवरपुल के बीच चलाई गई थी।
  • भारत में सबसे पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 ईसवी में लॉर्ड डलहौजी के शासनकाल में मुंबई से ठाणे के बीच (34 KM) चलाई गई थी। यह ट्रेन कोयला से संचालित थी इस पहली ट्रेन का नाम BLACK BEAUTY था।
  • वर्तमान में भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन वंदे भारत है । इसकी गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस है जो असम के डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक चलती है।
  • भारत में सबसे पहले मेट्रो ट्रेन की शुरुआत 1984 ईसवी में कोलकाता में हुई थी।
  • महिलाओं के द्वारा संचालित भारत का पहला रेलवे स्टेशन माटुंगा स्टेशन है जो महाराष्ट्र राज्य में स्थित है।
  • चंद्रगिरी रेलवे स्टेशन (आंध्र प्रदेश) दक्षिण भारत का पहला महिलाओं के द्वारा संचालित होने वाला रेलवे स्टेशन है।

रेलवे पटरी की चौड़ाई के आधार पर भारतीय रेल के तीन वर्ग बनाए गए हैं-

  • बड़ी लाइन (Broad Guage) :- ब्रॉड गेज में रेल पटरियों के बीच की दूरी 1.616 मीटर होती है।
  • मीटर लाइन (Meter Guage) :– इसमें दो रेल पटरियों के बीच की दूरी एक मीटर होती है।
  • छोटी लाइन (Narrow Guage) :- इसमें दो रेल पटरियों के बीच की दूरी 0.762 मीटर या 0.610 मीटर होती है। यह प्रायः पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित है।

भारत के रेलवे जोन:-

क्रम संख्याक्षेत्रमुख्यालयडिवीजन
1.मध्यमुंबईमुंबई (सेंट्रल ), भुसावल, नागपुर, पुणे
2.पश्चिममुंबईमुंबई (मध्य), वडोदरा, रतलाम, अहमदाबाद, राजकोट, भावनगर
3.उत्तरदिल्लीअंबाला, दिल्ली, लखनऊ, मोरादाबाद, फिरोजपुर
4.पूर्वकोलकाताआसनसोल, हावड़ा, मालदा, सियालदह
5.दक्षिणचेन्नईचेन्नई, मदुरै, पालघाट, त्रिची, त्रिवेन्द्रम, सलेम
6.पूर्व मध्यहाजीपुरदानापुर, धनबाद, मुग़लसराय, समस्तीपुर, सोनपुर
7.पूर्व तटभुवनेश्वरखुर्दा रोड, संबलपुर, वालटायर
8.उत्तर मध्यप्रयागराजइलाहाबाद, आगरा, झांसी
9.पूर्वोत्तरगोरखपुरलखनऊ, इजाजतनगर, वाराणसी
10.पूर्वोत्तर सीमागुवाहाटीकटिहार, अलीपुरदुआर, रंगिया, लुमडिंग, तिंसुकिअ
11.उत्तर पश्चिमजयपुरअजमेर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर
12.दक्षिण मध्यसिकंदराबादहैदराबाद, नांदेड़, सिकंदराबाद
13.दक्षिण पूर्व मध्यबिलासपुरबिलासपुर, नागपुर, रायपुर
14.दक्षिण पूर्वकोलकाताआद्रा, चक्रधरपुर, खड़गपुर, रांची
15.दक्षिण पश्चिमहुबलीबैंगलोर, हुबली, मैसूर
16.दक्षिण तटीयविशाखापट्टनमगुंटकाल, गुंटूर, विजयवाड़ा
17.पश्चिम मध्यजबलपुरभोपाल, जबलपुर, शहर
18.कोलकाता मेट्रोकोलकातालागू नहीं
RRB NTPC Special Current Affairs 2020 | रेलवे करेंट अफेयर्स KV Guruji

भारत में जल परिवहन :-

भारत के प्रमुख जल मार्ग :-

  • NW-1 :-  यह गंगा नदी पर स्थित है यह जलमार्ग इलाहाबाद तथा हल्दिया को आपस में जोड़ता है। NW-1 भारत का सबसे बड़ा जलमार्ग है।
  • NW-2 :- यह ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है। यह जलमार्ग सादिया( असम) को धुबरी( अरुणाचल प्रदेश) से जोड़ता है।
  • NW-3 :- यह कोल्लम को कोट्टापुरम से जोड़ता है।
  • NW-4 :- यह काकीनाडा को मरक्कानम से जोड़ता है।
  • NW-5 :- यह तलचर को धमरा से जोड़ता है।
  • NW-6 :- यह लखीपुर को भांगा से जोड़ता है।
GK Tricks - राष्ट्रीय जलमार्ग ( Waterways in India ) -

भारत के बंदरगाह :-

भारत में 13 बड़े  तथा 200 छोटे-छोटे बंदरगाह है।

  1. कांडला
    1. मुंबई
    1. न्हावाशेवा
    1. मार्मागोवा
    1. मंगलौर
    1. कोचीन
    1. कोलकाता (हल्दिया)
    1. पारादीप
    1. विशाखापट्टनम
    1. चेन्नई
    1. तूतीकोरन
    1. एन्नोर
    1.  पोर्ट ब्लेयर
Bharat Ke Pramukh Bandargah | बंदरगाह | Bharat Ke Bandargah - 𝙶𝚢𝚊𝚗  𝚅𝚊𝚑𝚊𝚔

भारत में वायु परिवहन :-

हवाई परिवहन की शुरुआत 1911 ईस्वी में हुई, सर्वप्रथम इलाहाबाद से नैनी के बीच विश्व की प्रथम विमान डाक सेवा की शुरुआत की गई।

भारत के प्रमुख हवाई अड्डे :-

  1. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – नई दिल्ली
    1. छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – मुंबई
    1. राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – हैदराबाद
    1. नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा- कोलकाता
    1. सरदार बल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा- अहमदाबाद
    1. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा- नागपुर
    1. वीर सावरकर हवाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा- पोर्ट ब्लेयर
    1. बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा- रांची
    1. लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा- वाराणसी
    1. चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा- लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *