भारत की प्रमुख खेल संस्‍थाएँ sports institutes of india

भारत की प्रमुख खेल संस्‍थाएँ

Sports institutes of india

भारत की प्रमुख खेल संस्‍थाएँ

बंगाल हॉकी एसोसिएशन :-

  • इसकी स्‍थापना 1908 में कलकत्‍ता में की गई। sports institutes of india
  • ये भारत का पहला राष्‍ट्रीय एसोसिएशन है, जिसने प्रथम बार राष्‍ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप का 1928 में कलकत्‍ता में आयोजन किया था ।
  • इसका मुख्‍यालय कलकत्‍ता में स्थित है।
  • बंगाल हॉकी एसोसिएशन के आधार पर ही बम्‍बई, बिहार, उड़ीसा एवं दिल्‍ली में हॉकी एसोसिएशन की स्‍थापना की गई।

भारतीय हॉकी महासंघ :-

  • भारतीय हॉकी महासंघ भारत में अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी महासंघ की शाखा थी।
  • अप्रैल, 2008 में इसे भ्रष्‍टाचार के आरोपों के कारण भंग कर दिया गया। sports institutes of india

हॉकी इंडिया :-

  • इसकी स्‍थापना 20 मई, 2009 में की गई।
  • हॉकी इंडिया भारत में हॉकी संचालन हेतु अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी महासंघ और भारत सरकार से मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍था है।
  • वर्तमान में भारतीय हॉकी के लिये जिम्‍मेदार संस्‍था हॉकी इंडिया है ।
  • मार्च, 2014 में भारत सरकार ने हॉकी इंडिया को देश की एकमात्र संस्‍था के रूप में मान्‍यता दी।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड :-

  • भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड की स्‍थापना दिसंबर, 1928 में तमिलनाडु सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत की गई।
  • यह भारत में क्रिकेट संबंधी सभी गतिविधियों को संचालित करता है।
  • यह राज्‍यों के क्रिकेट संघों का प्रमुख होता है।
  • भारत में यह राष्ट्रीय स्‍वायत्‍तशासी निकाय है।
  • इसका मुख्‍यालय मुम्‍बई में स्थित है।
  • बीसीसीआई विश्‍व में सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड है। sports institutes of india

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ :-

  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के गठन से पहले भारत में एशोसिएशन फुटबॉल के लिये डी-फेक्‍टो शासक निज़ाम भारतीय फुटबॉल महासंघ की स्‍थापना 23 जून, 1937 को हुई।
  • यह सभी फुटबॉल प्रतियोगिताओं का संचालन एवं नियंत्रण करता है।
  • इसका मुख्‍यालय द्वारका उप शहर (दिल्‍ली) में स्थित है।

एमेच्‍योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया :-

  • इसकी स्‍थापना वर्ष 1950 में की गई।
  • राष्‍ट्रीय कबड्डी संघ के नियम एवं तकनीक अधिकृत माने जाते हैं।
  • इसके तत्‍वाधान में प्रतिवर्ष कबड्डी की रा‍ष्‍ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है।
  • इसने सर्वप्रथम कबड्डी प्रतियोगिता 1952 ई. में मद्रास में आयोजित की थी।

अखिल भारतीय टेनिस संघ :-

  • अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की स्‍थापना अविभाजित भारत (लाहौर) में मार्च 1920 में की गई जो अंतरर्राष्‍ट्रीय टेनिस महासंघ एवं एशियन टेनिस महासंघ से संबद्ध था।
  • अखिल भारतीय टेनिस संघ सभी भारतीय राष्‍ट्रीय प्रतिनिधि टेनिस पक्षों का संचालन करता है, जिसमें भारत डेविस कप टीम, भारत फेड कप टीम और युवा पक्ष भी शामिल हैं।
  • एआईटीए, भारत के भीतर टेनिस टूर्नामेंट आयोजित करने, मेजबानी करने तथा गृह एवं अंतर्राष्‍ट्रीय खेलों का समय निर्धारण करने की भी जिम्‍मेदारी लेता है।
  • इसका मुख्‍यालय आर.के.खन्‍ना टेनिस कॉम्‍लेक्‍स दिल्‍ली में स्थित है। sports institutes of india

भारतीय ओलंपिक संघ :-

  • इसकी स्‍थापना वर्ष 1927 में की गई।
  • भारतीय ओलंपिक संघ, भारत की एक राष्‍ट्रीय ओलंपिक समिति (NOC) है।
  • इसका कार्य ओलंपिकखेलों, एशियाई खेलों व अन्‍य अंतर्राष्‍ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्‍व करने वाले एथलीटों का चयन करना और भारतीय दल का प्रबंधन करना है।
  • यह भारतीय राष्‍ट्रमंडल खेल संघ की तरह भी कार्य करता है तथा राष्‍ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्‍व करने वाले एथलीटों का भी चयन करता है।
  • इसका मुख्‍यालय नई दिल्‍ली में स्थित है।
  • भारत की महान एथलीट पी.टी. उषा भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के 95 वर्षों के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष चुनी गयीं।
  • वर्तमान अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा है ।

भारतीय बैडमिंटन संघ :-

  • भारतीय बैडमिंटन संघ, भारत में बैडमिंटन का एक स्‍वायत्‍तशासीनिकाय है।
  • इसकी स्‍थापना 1934 में की गई।
  • यह भारत में राष्‍ट्रीय स्‍तर के टूर्नामेंट आयोजित करता है।
  • इसका मुख्‍यालय नई दिल्‍ली में स्थित है। sports institutes of india

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ :-

  • इसकी स्‍थापना वर्ष 1951 में की गई।
  • यह भारत में शतरंज के खेल के लिये एक केन्‍द्रीय प्रशासनिक निकाय है।
  • भारत में महिला शतरंज का प्रबंधन भी अखिल भारतीय महासंघ करता है।
  • इसका मुख्‍यालय नई दिल्‍ली में है।

भारतीय मुक्‍केबाजी महासंघ :-

  • भारतीय मुक्‍केबाजी महासंघ, ओलंपिक मुक्‍केबाजी के लिये राष्‍ट्रीय प्रशासनिक निकाय है।
  • इसका मुख्‍यालय नई दिल्‍ली में है।

बाम्‍बे प्रेसीडेंसी एमेच्‍योर बॉक्सिंग फेडरेशन :-

  • इसकी स्‍थापना वर्ष 1925 में बाम्‍बे (मुम्‍बई) में की गई।
  • भारत का यह पहला मुक्‍केबाजी प्रशासनिक निकाय है।
  • इसका मुख्‍यालय बाम्‍बे (मुम्‍बई) में स्थित है।
  • वर्ष 1949 में इसका बदलकर ‘इंडियन एमेच्‍योर बॉक्सिंग फेडरेशन’ कर दिया गया है। sports institutes of india

भारतीय खेल प्राधिकरण :-

  • इसकी स्‍थापना वर्ष 1984 में की गई।
  • यह एक सर्वोच्‍च राष्‍ट्रीय खेल संगठन है।
  • इसे भारत में युवा कार्यक्रमऔर खेल मंत्रालय को व्‍यापक आधार प्रदान करने के लिये ही स्‍थापित किया गया है।
  • यह भारत में खेलों को उत्‍कृष्‍टता प्रदान करताहै।
  • इसके कई क्षेत्रीय केन्‍द्र हैं – बंगलुरू, गांधीनगर, चंडीगढ़, कोलकाता, इम्‍फाल, गुवाहाटी, भोपाल, मुंबई, लखनऊ और सोनीपत।
  • इसके दो प्रमुख शैक्षणिक केन्‍द्र हैं – नेताजी सुभाष राष्‍ट्रीय खेल संस्‍थान, पटियालाएवं लक्ष्‍मीबाई नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, तिरूवनंतपुरम।
  • इसका मुख्‍यालय दिल्‍ली में है। sports institutes of india